हमारी साईट को समय समय पर अपडेट किया जायेगा जिससे आने वाली योजना तथा रोजगार की जानकारी आपको सरलता से प्राप्‍त होती रही

MenuBar

21 january 2019

1. रियो डी जनेरियो 2020 के लिए वर्ल्ड कैपिटल ऑफ आर्किटेक्चर होगा: यूनेस्को
संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने घोषणा की है कि ब्राजील का रियो डी जनेरियो शहर 2020 के लिए वर्ल्ड कैपिटल ऑफ आर्किटेक्चर होगा।
  • पेरिस और मेलबर्न को हराकर, रियो पिछले साल नवंबर में यूनेस्को और इंटरनेशनल यूनियन ऑफ आर्किटेक्ट्स (यूआईए) द्वारा एक साथ शुरू किए गए कार्यक्रम के तहत यह खिताब हासिल करने वाला पहला शहर होगा। यह शहर जुलाई 2020 में यूआईए की विश्व कांग्रेस की मेजबानी करेगा, जिसका आयोजन हर तीन साल में एक बार होता है।
स्मरणीय बिंदु
  • संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन पेरिस में स्थित संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है।
2. मणिपुरमेघालयत्रिपुरा ने राज्य स्थापना दिवस मनाया
मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा अपना राज्य स्थापना दिवस मना रहे हैं। 1972 में इस दिन तीनों राज्य पूर्वोत्तर क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम, 1971 के तहत पूर्ण राज्य बने थे।
स्मरणीय बिंदु
  • पूर्वोत्तर क्षेत्र में राज्यों का पुनर्गठन पूर्वोत्तर क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम 1971 द्वारा किया गया था। इस अधिनियम के द्वारा मणिपुर और त्रिपुरा राज्यों की स्थापना तथा असम और उसके आस पास के क्षेत्रो का पुनर्गठन करके मेघालय राज्य का निर्माण और मिज़ोरम केंद्र शासित प्रदेश एवं अरुणाचल प्रदेश का निर्माण करना था। इस अधिनियम ने मणिपुर और त्रिपुरा राज्यों के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय वन सेवा का एक सामान्य कैडर स्थापित किया।
3. 15 वां प्रवासी भारतीय दिवस उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शुरू हुआ
प्रवासी भारतीय दिवस के 15 वें संस्करण की शुरुआत उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हो गयी। वाराणसी में पहली बार इसका आयोजन किया जा रहा है।
  • इस वर्ष के आयोजन का मुख्य विषय है, 'न्यू इंडिया के निर्माण में भारतीय प्रवासियों की भूमिका'।
स्मरणीय बिंदु
  • प्रवासी भारतीय दिवस (PBD) को विदेशी भारतीय समुदाय की भारत की सरकार से संबंधों में मजबूती प्रदान करने, उनको अपनी मात्रभूमि से जुड़ाव को मजबूत करने और उनकी उपलब्धियों और योगदान का जश्न मनाने के उद्देश्य से दो साल में एक बार मनाया जाता है।
  • इस सम्मेलन की अध्यक्षता विदेश मंत्री द्वारा की जाती है।
4. भारत 'दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था रैंकिंग2019में यूके से आगे निकल जायेगा: पीडब्ल्यूसी
वैश्विक कंसल्टेंसी फर्म PwC की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था रैंकिंग 2019 में यूनाइटेड किंगडम से आगे निकल कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।
  • पीडब्ल्यूसी की ग्लोबल इकोनॉमी वॉच रिपोर्ट में यूके के लिए 1.6 प्रतिशत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि, फ्रांस के लिए 1.7 प्रतिशत और 2019 में भारत के लिए 7.6 प्रतिशत की संभावना दर्शाई गयी है।
स्मरणीय बिंदु
  • विश्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, भारत 2017 में फ्रांस को पछाड़कर दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया और ब्रिटेन जो कि पांचवें स्थान पर रहा, को भी पीछे छोड़ने की प्रबल सम्भावना थी।
  • 19.39 ट्रिलियन डॉलर के आकार के साथ अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी, जिसके बाद 2017 में चीन 12.23 ट्रिलियन डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर था।
5. मधु बाबू पेंशन योजना
ओडिशा सरकार ने मधु बाबू पेंशन योजना (MBPP) के तहत सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 200 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी की घोषणा की है।
  • मधु बाबू पेंशन योजना (MBPY) ओडिशा में विकलांग, वृद्ध व्यक्तियों के लिए सामाजिक सुरक्षा और सशक्तिकरण विभाग के तहत एक पेंशन योजना है।
  • इस योजना को दो पेंशन योजनाओं अर्थात् संशोधित वृद्धावस्था पेंशन नियम, 1989 और विकलांगता पेंशन नियम, 1985 को मिला कर बनाया गया था।
स्मरणीय बिंदु
  • मधु बाबू पेंशन योजना के लाभार्थी हैं:
  • 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के व्यक्ति, विधवायें, राज्य / जिला एड्स नियंत्रण सोसायटी या जिला एड्स रोकथाम नियंत्रण इकाई द्वारा चिन्हित एड्स मरीज, बीपीएल परिवार की 30 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिला आदि।
6. अंकिता रैना ने सिंगापुर में ITF का टूर्नामेंट जीता
भारत की अंकिता रैना ने सिंगापुर में अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ के 25,000 डॉलर के महिला टूर्नामेंट में जीत हासिल की है।
  • अंकिता ने शीर्ष वरीयता प्राप्त की और दुनिया की 122 वें नंबर की नीदरलैंड की अरिंताक्स रस को 6-3, 6-2 से हराया।
  • उन्होंने टूर्नामेंट में चार वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों को पछाड़कर सीजन का पहला और कुल आठवां खिताब जीता।
स्मरणीय बिंदु
  • अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ, विश्व टेनिस, व्हीलचेयर टेनिस और बीच टेनिस का शासी निकाय है। इसकी स्थापना 1913 में बारह राष्ट्रीय संघों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय लॉन टेनिस महासंघ के रूप में की गई थी, और 2016 तक, 211 राष्ट्रीय टेनिस संघ और छह क्षेत्रीय संघ इससे संबद्ध है।
  • इसका मुख्यालय लंदन में है।
7. खेलो इंडिया यूथ गेम्स
खेलो इंडिया यूथ गेम्स का समापन पुणे में मेजबान महाराष्ट्र ने ओवरऑल ट्रॉफी की जीत के साथ किया।
  • मेजबान राज्य ने 228 पदक जीते, जिसमें 85 स्वर्ण, 62 रजत और 81 कांस्य शामिल हैं। हरियाणा 62 स्वर्ण, 56 रजत और 60 कांस्य के साथ कुल 178 पदक के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि दिल्ली 48 स्वर्ण, 37 रजत और 51 कांस्य के साथ कुल 136 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।
स्मरणीय बिंदु
  • गुजरात के मानुष शाह अंडर -21 टेबल टेनिस में एकल चैंपियन बने, जबकि पश्चिम बंगाल की सौभी पटवारी ने गर्ल्स अंडर -21 एकल ख़िताब जीता।
8. दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति मासजो नोनका का 113 वर्ष की आयु में निधन हो गया
दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति, जापान के मासजो नोनका का 113 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। क्योदो समाचार एजेंसी के अनुसार, नोनका, जिनको आधिकारिक तौर पर पिछले वर्ष अप्रैल में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा दुनिया के सबसे बुजुर्ग पुरुष के रूप में मान्यता दी गई थी, का जापान के होक्काइडो द्वीप के उत्तर में स्थित अपने घर में निधन हो गया।
  • रिकॉर्ड धारक मासजो नोनका का जन्म 1905 में अशोरो शहर में हुआ था।
  • पारंपरिक रूप से, जापानी पृथ्वी ग्रह पर सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले लोगों में से एक माने जाते हैं।